फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रेलवे स्टेशन मार्ग बंद होने से तंग गलियों में भटके लोग

विज्ञापन
स्टेशन रोड पर हो रही खोदाई। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन जाने वाले प्रमुख मार्ग पर पुराने हरदोई बस अड्डे के पास ह्यूम पाइप डालने के लिए बुधवार को भी सड़क की खोदाई जारी रही। मंगलवार रात महिला थाने से पुराने हरदोई बस अड्डे तक दोनों ओर बैरियर लगाकर मार्ग बंद कर दिया गया। इसके चलते लोग रेलवे स्टेशन जाने के लिए भटकते रहे।
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डे के पास लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। इससे निजात दिलाने के लिए ह्यूम पाइप डालने का काम कराया जा रहा है। पाइप लाइन डालने के लिए सड़क की खोदाई की जा रही है। मंगलवार रात में महिला थाने और पुराने हरदोई बस अड्डे के गेट पर बैरियर लगाकर पूरी तरह मार्ग बंद कर खोदाई की गई।
इससे रेलवे स्टेशन, जलालनगर समेत आसपास के मोहल्लों में जाने वाले राहगीरों को तंग गलियों से होकर निकलना पड़ा। रास्ता बंद होने के कारण कई लोग काफी देर तक दूसरे मार्ग की तलाश में भटकते रहे। मार्ग पर कार्य होने के कारण रोडवेज बसों का रूट भी डायवर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

बसों को अब इमली रोड से गुजारा जा रहा है। इससे यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, महिला थाने के आगे सड़क की खोदाई होने से आसपास के दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। दुकानदारों का कहना है कि रास्ता बंद होने से ग्राहकों की आवाजाही काफी कम हो गई है। राहगीरों ने काम जल्द पूरा कर मार्ग खोलने की मांग की है। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि खोदाई का कार्य बस अड्डे के सामने होने पर बसों को सेटेलाइट बस अड्डे से चलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें