फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अब युवतियां केवल बदलाव की साक्षी नहीं

विज्ञापन
एचआरपीजी कॉलेज में एबीवीपी के जरिए युवती सम्मेलन का पोस्टर विमोचन किया-स्रोत एबीवीपी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एबीवीपी के तत्वावधान में आयोजित होने वाले युवती सम्मेलन को लेकर बुधवार को हीरालाल राम निवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पोस्टर विमोचन किया गया। सम्मेलन का आयोजन 30 सितंबर को संतकबीर ऑडिटोरियम मगहर में किया जाएगा। जिला संयोजक गौरी पांडेय ने कहा कि वक्त बदल रहा है, सोच बदल रही है और अब युवतियां केवल बदलाव की साक्षी नहीं, बदलाव की नेतृत्वकर्ता बन रही हैं। इसी सोच के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वाधान में युवती सम्मेलन नारी नवचेतना का आयोजन होने जा रहा है। शिक्षित युवती, सशक्त समाज और सशक्त राष्ट्र के संकल्प पर केंद्रित यह सम्मेलन होगा। पोस्टर विमोचन अवसर पर दीप्सी सिंह, विजय मिश्रा, समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. विनय सिंह आदि मौजूद रहे। संवादी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें