फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं को अधिकार और हेल्पलाइन की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति के तहत बुधवार को जिले के सभी थानों की पुलिस ने महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी सहायता सेवाओं की जानकारी दी। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी गईं और उनके त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण का भरोसा दिया गया।
विज्ञापन

एंटी रोमियो टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया। उन्हें महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम, आत्मरक्षा के उपाय और किसी भी तरह की परेशानी होने पर पुलिस से संपर्क करने के बारे में बताया गया। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं से निडर होकर अपनी बात रखने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की।
कोतवाली खलीलाबाद पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने समय माता मंदिर और मेंहदावल बाईपास क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया। महुली पुलिस ने कस्बा महुली, बखिरा पुलिस ने बखिरा क्षेत्र, मेंहदावल पुलिस ने माध्यमिक विद्यालय मेंहदावल और चौक बाजार में अभियान चलाया। बेलहर कला पुलिस ने सरदार पटेल इंटर कॉलेज बेलवा सेंगर में छात्राओं को जागरूक किया।
विज्ञापन

धर्मसिंहवा पुलिस ने इटौवा, मुसहरा और गहवा में महिलाओं, बालिकाओं और स्कूली छात्राओं को पंफलेट वितरित कर सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। अभियान के तहत महिला बीट अधिकारियों और मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल लगाकर महिलाओं से सीधे संवाद किया।
उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं, महिला सुरक्षा से जुड़ी सेवाओं और आत्मरक्षा के उपायों के बारे में बताया गया। पुलिस ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर महिलाएं बेझिझक पुलिस और हेल्पलाइन सेवाओं का सहारा लें। ग्रामीणों को भी महिला अपराधों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें