फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर मस्जिद प्रकरण: पुलिस लाइन में आम लोगों के प्रवेश पर रोक, शिकायतकर्ताओं और मीडिया को भी गेट पर रोका

Tue, 08 Sep 2026 12:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण के बीच पुलिस लाइन में आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। शिकायतकर्ताओं और मीडिया कर्मियों को गेट पर रोका जा रहा है।  
विज्ञापन
पुलिस लाइन में चल रही चेकिंग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद ध्वस्तीकरण प्रकरण के बीच पुलिस लाइन में आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय जाने वाले लोगों को पुलिस लाइन  के गेट पर ही रोका जा रहा है। इसके अलावा मीडिया कर्मियों को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस लाइन गेट पर बढ़ाई गई निगरानी
पुलिस लाइन  के मुख्य गेट पर निगरानी बढ़ा दी गई है। शिकायतकर्ता एसएसपी कार्यालय जाने के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें गेट पर ही रोक दिया जा रहा है। आम लोगों के प्रवेश पर रोक के चलते शिकायत लेकर आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: तौकीर रजा की जमानत खारिज: इमरान मसूद बोले-कार्रवाई सिर्फ उनके खिलाफ क्यों, नफरत फैलाने वालों पर भी हो एक्शन
विज्ञापन


मीडिया कर्मियों को भी अंदर जाने से रोका
पुलिस लाइन में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए जाने के बीच मीडिया कर्मियों को भी अंदर जाने से रोका जा रहा है। गेट पर पुलिसकर्मी आने-जाने वालों की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन


मस्जिद प्रकरण के बीच बढ़ी सुरक्षा
सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद शहर में सियासी गतिविधियां बढ़ी हुई हैं। विपक्षी नेताओं के दौरे और लगातार सामने आ रही प्रतिक्रियाओं के बीच पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें