अतुल प्रधान को हाउस अरेस्ट किया गया
सहारनपुर मस्जिद प्रकरण को लेकर सपा के 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ सहारनपुर जा रहे सरधना विधायक अतुल प्रधान को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य मौके की स्थिति का जायजा लेना और पूरे मामले की जानकारी जुटाना था।
हरेंद्र मलिक भी नजरबंद, चकमा देकर पहुंचे सहारनपुर
मुजफ्फरनगर के सपा सांसद हरेंद्र मलिक को भी सोमवार को उनके प्रेमपुरी स्थित आवास पर नजरबंद किया गया। उन्हें सहारनपुर जाने वाले पार्टी के 22 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल होना था।
यह प्रतिनिधिमंडल सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण प्रकरण की जांच करने और मंडलायुक्त से मुलाकात करने के लिए जा रहा था। प्रतिनिधिमंडल के सदस्य मौके की स्थिति देखने के साथ मामले से जुड़ी जानकारी जुटाने वाले थे।
पुलिस को चकमा देकर सहारनपुर पहुंचे हरेंद्र मलिक, सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी भी साथ
सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण को लेकर सियासी हलचल के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक पुलिस को चकमा देकर सहारनपुर पहुंच गए। हाउस अरेस्ट के बावजूद हरेंद्र मलिक सहारनपुर पहुंचे हैं। उनके साथ सपा के मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष जिया चौधरी भी मौजूद हैं।
सहारनपुर जाने से पहले बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी
मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद पहले ही विपक्षी नेताओं की ओर से प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए जा रहे हैं। अब सपा प्रतिनिधिमंडल के सहारनपुर पहुंचने से पहले अतुल प्रधान और हरेंद्र मलिक को रोके जाने के बाद राजनीतिक सरगर्मी और बढ़ गई है। पुलिस की कार्रवाई और नेताओं को नजरबंद किए जाने को लेकर विपक्ष की ओर से प्रतिक्रिया सामने आने की संभावना है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही पोस्टर लगाने वाले की पहचान के लिए अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पोस्टर किसने लगाए और इनके पीछे किसकी भूमिका है।
सोमवार को विपक्षी दलों के प्रतिनिधिमंडल का दौरा
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद सोमवार को सपा समेत अन्य विपक्षी दलों के प्रतिनिधिमंडल के सहारनपुर पहुंचने की बात कही गई है। इससे पहले विवादित पोस्टर लगाए जाने के बाद शहर में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।
मस्जिद के ध्वस्तीकरण के मामले को लेकर सोमवार को सहारनपुर जा रहे 16 सदस्यीय सपा प्रतिनिधिमंडल के साथ सरधना विधायक अतुल प्रधान को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। विधायक को रोके जाने के बाद उनके आवास पर पुलिस अधिकारियों और अतुल प्रधान के बीच जमकर नोकझोंक हुई। अतुल प्रधान ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए सहारनपुर जाने से रोके जाने का विरोध किया।
आवास के बाहर पुलिस बल तैनात
अतुल प्रधान को रोके जाने के बाद उनके आवास के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। वहीं, सपा प्रतिनिधिमंडल के सहारनपुर जाने को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। मस्जिद प्रकरण को लेकर सपा नेताओं के सहारनपुर दौरे और पुलिस की कार्रवाई के बीच मेरठ से लेकर सहारनपुर तक सियासी हलचल तेज हो गई है।