फाइलों में इस तरह बना पौधरोपण का रिकॉर्ड
मुजफ्फरनगर। वन विभाग के संयोजन में 27 विभागों को पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया था। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में 5911 स्थानों पर 36 लाख 76 हजार 233 पौधरोपण का आंकड़ा दिया गया। सत्यापित स्थिति नहीं बताई गई, जबकि पौधों को जीवित होने का आंकड़ा शत-प्रतिशत जारी किया गया। ब्यूरो
इन विभाग ने संभाली थी पौधरोपण की जिम्मेदारी
ग्राम्य विकास विभाग, आवास विकास, लोक निर्माण विभाग, पशुपालन, सहकारिता, ऊर्जा निगम, माध्यमिक शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन, रेलवे, पंचायती राज विभाग, जल शक्ति और वन विभाग समेत कुल 27 विभाग शामिल हुए थे। रेलवे की लक्ष्य आवंटित किया गया था लेकिन पौधरोपण शून्य दिखाया गया है। सबसे ज्यादा छह लाख 61 हजार 610 पौधे वन प्रभाग ने ही लगाए थे।
संस्थाओं के माध्यम से पौधरोपण कराया गया था। अगर कहीं पौधे सूख गए हैं तो सत्यापित कराकर दोबारा पौधरोपण कराया जाएगा। - अभिनव राज, डीएफओ