मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जल्द मांगी रिपोर्ट
मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम आलोक कुमार मामले की जांच कर रहे हैं। सीईओ ने यथाशीघ्र रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। सपा ने सोमवार को इस मामले में ज्ञापन दिया था। बुधवार को कांग्रेस पार्टी ने भी इस मुद़दे को उठाया।
जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम पीलीभीत आलोक कुमार ने बताया कि मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया की जांच कराई जा रही है। संबंधित तथ्यों और अभिलेखों के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। यह देखा जा रहा है कि नियमों का पालन हुआ या नहीं। लापरवाही और अनदेखी पर दो ईआरओ (एसडीएम) के खिलाफ कार्रवाई की गई है और उन्हें मुख्यालय से अटैच किया गया है।