मिर्जापुर। चुनार के तम्मनपट्टी गांव में पिता सेवा लाल सिंह के निधन पर परिवार के साथ संदीप सिंह गांव चले गए।
इस बीच चोर लाखों की नकदी और गहने चुरा ले गए। संदीप ने चुनार थाने में तहरीर देकर बताया कि 25 अक्तूबर की शाम को पिता का निधन हो गया। परिजन मवैया गांव चले गए। रात में चोर तम्मनपट्टी स्थित मकान का ताला तोड़कर सामान चुरा ले गए।
26 अक्तूबर की दोपहर पत्नी अर्चना सिंह पहुंची तो देखा ताला टूटा है। घर में चोरी हुई है। सूचना पर मौके पर पहुंचे। 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। चोर मंगल सूत्र, सोने की चेन व लॉकेट, अंगूठी, झुमका, नौ पायल, 50 हजार नकदी, सोने का कंगन चुरा ले गए। प्रभारी थानाध्यक्ष अखिलेश यादव ने बताया कि जांच कार्रवाई की जाएगी। संवाद