ड्रमंडगंज। लहुरियादह गांव निवासी महिला ने थाने में बेटे और बेटी के खिलाफ तहरीर देकर नशीली कफ सिरप खरीदने के लिए घर में रखी सोने की लॉकेट बेचने का आरोप लगाया है।
महिला ने आरोप लगाया कि एक बेटा और दो बेटियां नशीली दवाओं और कफ सिरप का अत्यधिक सेवन करते हैं। नशा खरीदने के लिए बेटे और बेटियों ने घर में रखी सोने की लॉकेट चोरी की और क्षेत्र के रतेह चौराहे पर जाकर बेच दिया। महिला ने आरोप लगाया कि इससे पूर्व भी वे नशीली दवाएं खरीदने के लिए घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर बेच चुके हैं। महिला ने बताया कि नशीली दवाओं का अत्यधिक सेवन करने से उसके 28 वर्षीय पुत्र की चार महीने पहले मौत हो चुकी है। वहीं, नशे की चपेट में आकर बेटे और दोनों बेटियों की सेहत भी खराब हो रही है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।