फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरभ हत्याकांड: कल सुनाई जाएगी मुस्कान और साहिल को सजा, जेल में दोनों बेचैन; फैसले पर टिकी सबकी निगाहें

Tue, 13 Oct 2026 12:01 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: ब्रह्मपुरी में सौरभ राजपूत की हत्या उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसने प्रेमी साहिल शुक्ला ने कर दी थी। तभी से दोनों जेल में बंद हैं। कोर्ट दोनों को दोषी ठहरा चुकी है। बुधवार को सजा सुनाई जाएगी। 
विज्ञापन
सौरभ का फाइल फोटो व मुस्कान और साहिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में चर्चित मेरठ के नीले ड्रम वाले सौरभ राजपूत हत्याकांड में मंगलवार को सजा सुनाई जाएगी। मामले में दोषी करार दी गई सौरभ की पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला की सजा पर सभी की निगाहें टिकी हैं। एक ओर जेल में दोनों की बेचैनी बढ़ गई है। वहीं दूसरी ओर सौरभ की मां और भाई फैसले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सौरभ के भाई राहुल उर्फ बबलू ने दोनों के लिए फांसी की मांग की है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

ब्रह्मपुरी के इंदिरा नगर में सौरभ की हत्या के मामले में उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने जांच के बाद दोनों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। हत्या के बाद से दोनों जेल में बंद हैं। अदालत ने दोनों को दोषी करार दिया था। अब मंगलवार को सजा सुनाई जानी है।
 

बेटी के भविष्य को लेकर चिंतित है मुस्कान
दोषी करार दिए जाने के बाद मुस्कान अपनी बेटी के भविष्य को लेकर चिंतित बताई जा रही है। जेल प्रशासन ने मेडिकल कॉलेज से मनोचिकित्सकों को बुलाकर दोनों की काउंसलिंग भी कराई। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट अभियोजन अधिकारी को भेजी है। सजा सुनाए जाने की तारीख नजदीक आने के साथ जेल में दोनों की निगरानी भी बढ़ाई गई है। दोनों ने कानूनी सलाह को लेकर भी जेल अधीक्षक के सामने अपनी बात रखी है।
 
विज्ञापन

जेल में साधी चुप्पी
चौधरी चरण सिंह जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा के अनुसार, मुस्कान और साहिल ने अपनी-अपनी बैरक में अन्य बंदियों से बातचीत करना कम कर दिया है। दोनों चुपचाप रह रहे हैं। उधर, सौरभ के भाई राहुल उर्फ बबलू ने कहा कि दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और उन्हें बख्शा नहीं जाना चाहिए। इस हत्याकांड ने देशभर में सुर्खियां बटोरी थीं। मामले से जुड़े घटनाक्रम सोशल मीडिया पर भी व्यापक रूप से चर्चा में रहे। अब पीड़ित परिवार को अदालत के सजा संबंधी फैसले का इंतजार है।

ये भी देखें...
मेरठ: टायर फैक्टरी के गेट पर 40 श्रमिकों का हंगामा, दो साल की ट्रेनिंग के बाद भी नहीं मिला प्रोबेशन लेटर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें