लालकुर्ती पैठ में भी व्यापारियों ने जताया समर्थन
लालकुर्ती पैठ क्षेत्र में भी व्यापारियों ने दुकानों पर काले झंडे लगाकर अभियान का समर्थन किया। क्षेत्र के अध्यक्ष छिद्दा सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों ने एकजुटता दिखाई। इस दौरान महेंद्र कुमार, महेश चावला, लकी सेठी, मयंक बिंद्रा, संजीव रस्तोगी, तरुण कुमार गुप्ता, विकास गिरधर और पंकज अनेजा सहित अन्य व्यापारी और व्यापारी नेता मौजूद रहे।
बोले- सरकार से सिर्फ सहयोग की मांग
संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष तरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि काले झंडे लगाए जा रहे हैं, लेकिन दूसरे दिन दुकानों से झंडे हटा दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारी सरकार के खिलाफ नहीं हैं और केवल सरकार से सहयोग की मांग कर रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि उनकी आजीविका और रोजगार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समाधान निकाला जाए।
अभिलेखों के सत्यापन और पक्ष रखने का अवसर देने की मांग
बेगमब्रिज रोड व्यापार संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी और संयुक्त व्यापार संघ मंत्री सुमित ग्रोवर ने कहा कि व्यापारियों की सहभागिता से काला झंडा अभियान को मजबूती मिल रही है। संयुक्त व्यापार संघ मंत्री विकास गिरधर और संजीव जिंदल ने व्यापारियों की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने की अपील की।
व्यापारियों ने मांग की कि संबंधित अभिलेखों का सत्यापन कराया जाए और प्रभावित व्यापारियों को अपने दस्तावेजों के साथ पक्ष रखने का उचित अवसर दिया जाए।