फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन पुल पर पत्थर से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत; परिजनों में मची चीखपुकार

Sat, 07 Nov 2026 11:18 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

फैजपुर के पास अरिंद नदी पर निर्माणाधीन पुल पर पहुंचने के दौरान दोनों युवक अस्थायी रास्ते से जाने के बजाय सीधे पुल की ओर चले गए। इसी दौरान उनकी बाइक सड़क पर पड़े पत्थर से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दाैरान दोनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
युवकों का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र में फैजपुर के पास अरिंद नदी पर निर्माणाधीन पुल पर एक बाइक पत्थर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल ने आगरा ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने एक मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नगला रढ़ा निवासी शिवम कुमार (18) पुत्र प्रेमपाल और आशीष कुमार उर्फ आशू (20) पुत्र विमलेश कुमार शनिवार को बाइक से अपने गांव से कुरावली जा रहे थे। फैजपुर के पास अरिंद नदी पर निर्माणाधीन पुल पर पहुंचने के दौरान दोनों युवक अस्थायी रास्ते से जाने के बजाय सीधे पुल की ओर चले गए। 

इसी दौरान उनकी बाइक सड़क पर पड़े पत्थर से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उपनिरीक्षक योगेश कुमार ने दोनों घायलों को तत्काल सीएचसी गोधना पहुंचाया। जहां पर आशीष कुमार की मौत हो गई। वहीं चिकित्सकों ने शिवम को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर आगरा जा रहे थे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई है। एक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। दूसरे युवक की आगरा ले जाते समय मौत हो गई, उसके शव को लेकर परिजन वापस आ रहे हैं। -अभिषेक तिवारी, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें