फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेट बंद सोसाइटी में फौजी के फ्लैट पर चोरों का धावा: ढाई लाख नकद, 10 तोला सोना और 250 ग्राम चांदी ले गए

Wed, 07 Oct 2026 11:34 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन की गेट बंद कान्हा माखन वाटिका सोसाइटी में फौजी के सात दिन से बंद फ्लैट का ताला तोड़कर चोर ढाई लाख रुपये नकद और लाखों के आभूषण ले गए। सोसायटी में चौकीदार और ऊंची बाउंड्री होने के बावजूद चोरी से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं; पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
 
विज्ञापन
फौजी के बंद मकान से चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुक्मिणी विहार स्थित गेट बंद हाउसिंग सोसायटी में फौजी के बंद फ्लैट से लाखों रुपये कीमत के गहने और नकदी चोरी हो गई। पड़ौसियों की सूचना पर लौटी पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरु कर दिया है।
विज्ञापन


रुक्मिणी विहार क्षेत्र स्थित कान्हा माखन वाटिका गेट बंद हाउसिंग सोसाइटी में सोमवार की आधी रात को चोरों ने धाम 6 अपार्टमेंट के बंद फ्लैट 504 को निशाना बनाया। सेना में तैनात बांकेबिहारी गौड़ के फ्लैट में चोर ताले तोड़ कर दाखिल हुए। फौजी बांकेबिहारी दिल्ली में ड्यूटी पर थे जबकि पत्नी दुर्गेश अपने दो बच्चों के साथ सास की तबियत खराब होने पर गांव परखम गुर्जर गईं थीं। फ्लैट पिछले 7 दिन से बंद था। 2 बीएचके फ्लैट में चोरी की वारदात की जानकारी मंगलवार सुबह दुर्गेश को तब हुई जब पड़ोसियों ने फ्लैट का ताला टूटा हुआ देखा। सूचना मिलते ही दुर्गेश गांव से फ्लैट पर पहुंचीं। जब उन्होंने अंदर घुसकर देखा तो बैड रूम में अलमारी खुली थी और सभी समान बिखरा हुआ था। दुर्गेश ने इसकी सूचना अपने ससुराल वालों को दी। सूचना मिलते ही ससुर और सास फ्लैट पर आ गए। इसके बाद जानकारी पुलिस को दी गई।

कान्हा माखन सोसाइटी में जिस फ्लैट में चोरी हुई वह धाम 6 अपार्टमेंट के दूसरी मंजिल पर है। सोसायटी गेट बंद है, गेट पर चौकीदार रहते हैं। चारों तरफ ऊंची बाउंड्री है। इसके बावजूद चोरी की घटना होने से यहां की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। फ्लैट मालिक फौजी की पत्नी दुर्गेश गौड़ ने बताया कि वह 8 दिन से पास में ही स्थित गांव परखम गुर्जर गई हुई थीं। वहां सास की तबियत खराब थी। चोर फ्लैट से ढाई लाख रुपये नकद, दस तोला सोने के आभूषण एवं ढाईसौ ग्राम चांदी के आभूषण चोरी हो गए हैं। सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताय कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है। सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें