फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मथुरा-राया रेलखंड पर मालगाड़ी का इंजन फेल, डेढ़ घंटे तक थमी ट्रेनों की रफ्तार

Thu, 22 Oct 2026 01:08 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा जंक्शन से बरेली छावनी जा रही मालगाड़ी का इंजन गुरुवार सुबह मथुरा-राया रेलखंड के बीच फेल हो गया, जिससे रेल यातायात बाधित हुआ। कासगंज-अछनेरा पैसेंजर सोनई स्टेशन पर करीब 85 मिनट और कासगंज-भरतपुर पैसेंजर मथुरा छावनी पर 50 मिनट तक खड़ी रही।
 
विज्ञापन
मथुरा ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जंक्शन से बरेली छावनी जा रही मालगाड़ी का इंजन गुरुवार सुबह करीब सात बजे मथुरा-राया रेलखंड के बीच फेल हो गया। इससे रेल यातायात बाधित हो गया। कई ट्रेनों को हाथरस और मथुरा के स्टेशनों पर रोकना पड़ा। राया से दूसरा इंजन मंगवाकर मालगाड़ी में लगाया गया, जिसके बाद रेल यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन


इंजन फेल होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 55331 कासगंज-अछनेरा पैसेंजर ट्रेन सोनई रेलवे स्टेशन पर करीब एक घंटा 25 मिनट तक और कासगंज-भरतपुर पैसेंजर ट्रेन संख्या 55338 मथुरा छावनी स्टेशन पर करीब 50 मिनट तक खड़ी रही। अचानक ट्रेनों के रुकने से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे की ओर से राया से दूसरा इंजन मंगवाकर मालगाड़ी को रवाना करने की व्यवस्था की गई।  पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल की जनसंपर्क अधिकारी सफ़दर हुसैन ने बताया मथुरा की ओर से मालगाड़ी बरेली के लिए आ रही थी जिसका इंजन मथुरा और राजा के बीच फेल हो गया। इस समय राया से दूसरा इंजन मंगा कर मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें