फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांकेबिहारी मंदिर में मारपीट: श्रद्धालुओं से भिड़ गए सिक्योरिटी गार्ड, महिलाओं ने भी की हाथापाई; वीडियो

Fri, 25 Sep 2026 04:47 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं का सिक्योरिटी गार्ड से विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। माैके पर तैनात पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कराया। 
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं और सिक्योरिटी गार्ड में मारपीट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर के गेट नंबर चार के बाहर शुक्रवार सुबह श्रद्धालुओं और सिक्योरिटी गार्ड के बीच विवाद हो गया। गेट के बाहर खड़े श्रद्धालुओं को हटने के लिए कहने पर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत कराया। बाद में पुलिस चौकी पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। 
विज्ञापन


http://

जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी नकुल अपनी बहन और भाभी के साथ बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने आए थे। तीनों गेट नंबर चार के बाहर खड़े थे। इसी दौरान वहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें वहां से हटने के लिए कहा। इसको लेकर श्रद्धालुओं ने आपत्ति जताई और गार्ड से कहासुनी शुरू हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। इससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग कराया और पुलिस चौकी ले गए। चौकी पर दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद समझौता हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें