फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत प्रेमानंद के शिष्य का नया वीडियो: रसिक दुलारी के लड़खड़ाते कदम, धोती संभालते हुए सीढ़ियों की ओर जाते दिखे

Tue, 06 Oct 2026 08:08 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन

सार

संत प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी शरण की मौत से पहले चौथा सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ। इसमें वह लड़खड़ाते दिखे। 25 सितंबर को चौथी मंजिल से कूदकर उन्होंने जान दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
रसित दुलारी मौत मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संत प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी शरण की मौत से पहले का एक और नया वीडियो सामने आया है। घटना के 11 बाद मंगलवार को चौथा सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस नए वीडियो में वह बराहघाट क्षेत्र स्थित गौ कृपा कुंज के कमरे से धोती संभालते हुए लड़खड़ाते कदमों से सीढ़ियों और गैलरी की तरफ धीरे-धीरे बढ़ते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos



सामने आए नए सीसीटीवी फुटेज में संत प्रेमानंद महाराज के 25 वर्षीय शिष्य रसिक दुलारी शरण सफेद रंग का हाफ कुर्ता और पीले रंग की धोती पहने नजर आ रहे हैं। वह सीढ़ियों की ओर जाने के दौरान लड़खड़ाते कदमों से अपनी धोती संभालते हुए दिख रहे हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो उनके पैर या शरीर में कहीं चोट लगी हो। वीडियो में वे कुल 19 कदम चलते हैं और फिर सीढ़ियों पर चढ़ने के लिए गैलरी से दूसरी ओर मुड़ जाते हैं।

शिष्य रसिक दुलारी शरण ने 25 सितंबर की सुबह वराह घाट क्षेत्र स्थित गौकृपा कुंज की इमारत की चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी थी। 26 सितंबर को यमुना किनारे उनका अंतिम संस्कार किया गया था। पिछले 11 दिनों के भीतर उनके सुसाइड से जुड़े चार अलग-अलग फुटेज सामने आ चुके हैं। इस घटना की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस टीमें 50 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुके हैं। 
विज्ञापन

एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि शिष्य की मौत से पहले के सीसीटीवी फुटेज की जांच भी कराई जा रही है कि आखिर यह फुटेज कहां से और कौन लीक कर वायरल कर रहा है, पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। ये फुटेज व्हाट्सएप ग्रुप्स पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें