फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन: बांकेबिहारी के दर्शन कर महिला श्रद्धालु हुई बेहोश, पति ने बमुश्किल संभाली; भीड़ में बिगड़ गई हालत

Tue, 22 Sep 2026 01:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

हरदोई से ब्रज दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं के दल में शामिल 60 वर्षीय महिला की बांकेबिहारी मंदिर से निकलते समय अचानक तबीयत बिगड़ गई। भीड़ में घबराहट और चक्कर आने से वह गिर पड़ीं, जिसके बाद पति और स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
 
विज्ञापन
महिला श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 ब्रज दर्शन करने के लिए हरदोई से पति के साथ आई महिला श्रद्धालु की श्रीबांकेबिहारी मंदिर के बाहर तबीयत बिगड़ गई। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन


हरदोई से 60 श्रद्धालुओं का दल सोमवार सुबह बस से वृंदावन पहुंचा। यहां पानी गांव संपर्क मार्ग पर उनकी बस रुकी। यहां से सभी श्रद्धालु ई-रिक्शा से श्रीबांकेबिहारी के दर्शन करने पहुंचे। इस दल में सवायजपुर निवासी आनंद प्रसाद और उनकी पत्नी बितोली देवी (60) भी शामिल थीं। 

मंदिर में दर्शन के बाद निकास द्वार से वह बाहर निकलते ही भीड़ में बितोली देवी की तबीयत खराब हो गई। घबराहट के साथ चक्कर आने पर वह गिर पड़ीं। साथ चल रहे पति आनंद कुमार ने उन्हें संभाला। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय में र्भी कराया गया है। पति आनंद प्रसाद ने बताया कि पत्नी की हालत में सुधार होने पर वह घर ले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें