एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Maharajganj News: तेंदुए के हमले में किशोर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के निचलौल रेंज क्षेत्र में रविवार रात करीब आठ बजे लेदी फार्म के पास तेंदुए के हमले में बाइक सवार एक किशोर घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला। घायल किशोर का निचलौल सीएचसी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्रामसभा शीतलापुर निवासी 17 वर्षीय हृदेश राजभर पुत्र मुद्रिका राजभर दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान लेदी फार्म के पास घात लगाए बैठे तेंदुए ने चलती बाइक पर हमला कर दिया। तेंदुए ने उसकी बांह और पीठ पर पंजे मारकर घायल कर दिया। घटना के समय कुछ दूरी पर मौजूद उसके पिता मुद्रिका राजभर ने शोर मचाया। आवाज सुनकर मुन्नू गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, मोनू राजभर, नन्हे यादव, इस्तेखार अंसारी, अरविंद चौबे सहित अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मचारी धीरेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
सीएचसी के चिकित्सक डॉ. शांति विजय मिश्रा ने बताया कि घायल किशोर की हालत खतरे से बाहर है। क्षेत्रीय वनाधिकारी निचलौल सुनील कुमार राव ने बताया कि वन विभाग लगातार अभियान चलाकर तेंदुए की निगरानी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें