एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Maharajganj News: 30 लाख रुपये से बनेगी सीसी रोड और नाली, आज होगा शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगा शिलान्यास
विज्ञापन

परतावल। नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 में करीब 30 लाख रुपये की लागत से आरसीसी सड़क एवं नाली का निर्माण कराया जाएगा। सोमवार को जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में इसका शिलान्यास किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि यह मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में था। बरसात के मौसम में सड़क पर जलभराव से लोगों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो जाता था। कई बार हालात ऐसे हो जाते थे कि सड़क नहर जैसी दिखाई देने लगती थी, जिससे लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो जाता था। पिछले वर्ष जलभराव से परेशान वार्डवासियों ने पानी में खड़े होकर विरोध-प्रदर्शन करके सड़क निर्माण की मांग की थी।
विज्ञापन

स्थानीय समाजसेवी राजन वर्मा ने भी अधिशासी अधिकारी और नगर पंचायत चेयरमैन को लिखित प्रार्थना पत्र देकर सड़क व नाली निर्माण की मांग की थी। इसके बाद नगर पंचायत ने प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए कार्ययोजना तैयार की और टेंडर प्रक्रिया पूरी कराई।
विज्ञापन

अवर अभियंता के साथ स्थलीय निरीक्षण के बाद शिलान्यास की तिथि तय की गई। चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया ने बताया कि इस मार्ग को बनाने की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। सोमवार से निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें