फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में बड़ी वारदात: स्कूल में बच्चों के सामने शिक्षिका की हत्या, आरोपी ने खुद को भी मारी गोली

Mon, 21 Sep 2026 12:16 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के चिल्ड्रेन अकेडमी स्कूल में सोमवार सुबह गोलियां चलने से दहशत फैल गई। एक युवक ने स्कूल में घुसकर शिक्षिका की हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई। 
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के चिल्ड्रेन अकेडमी स्कूल में एक युवक ने शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना बच्चों के सामने हुई, जिससे स्कूल में सनसनी फैल गई और मासूम सहम गए।

विज्ञापन




सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। स्कूल के बाहर लोगों और अभिभावकों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग भी घटनास्थल पर पहुंचीं। फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। 

यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: खेत में घास काट रहे युवक को अजगर ने जकड़ा, साथियों ने बचाई जान; देखें वीडियो
विज्ञापन


तमंचे से मारी गोली 
शुरुआती जांच में सामने आया है कि शहर कोतवाली के नौरंगाबाद निवासी मोहम्मद सऊद अंसारी स्कूल में घुसा था। उसने पहली मंजिल पर जाकर क्लासरूम के बाहर शिक्षिका निशात फातिमा को तमंचे से गोली मारी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। पुलिस अधिकारी स्कूल स्टाफ से पूछताछ कर रहे हैं। घटना के बाद सभी बच्चों को घर भेज दिया गया।

प्रेम प्रसंग का शक
पुलिस को शक है कि यह वारदात प्रेम प्रसंग से जुड़ी है। निशात फातिमा हिदायत नगर की रहने वाली थीं। सऊद अंसारी और निशात फातिमा के मोहल्ले आसपास ही थे। पुलिस इस पहलू पर गहनता से जांच कर रही है।

पुलिस अधीक्षक का बयान
पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग ने बताया कि सऊद अंसारी स्कूल परिसर में आया था। वह पहली मंजिल पर गया, जहां क्लासरूम के बाहर दोनों में कहासुनी हुई। इसके बाद युवक ने तमंचे से पहले शिक्षिका को गोली मारी और फिर अपनी कनपटी पर गोली चला दी। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की विस्तृत जांच जारी है।
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में वारदात होने का शक
निशात फातिमा हिदायत नगर की रहने वाली थी। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। दोनों के मोहल्ले आसपास है। फिलहाल पुलिस अधिकारी स्कूल स्टाफ से पूछताछ कर रहे हैं। घटना के बाद सभी बच्चों को घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें