गोला गोकर्णनाथ। भवानी गंज में खेत की बाड़ पर लगे तारों में करंट उतरने से गांव के वृद्ध हरिश्चंद्र की मौत हो गई है। परिजनों ने खेत मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
मृतक की पत्नी कुसुम देवी, पुत्रों नितेश, रवि और गोविंद ने बताया कि गांव निवासी एक व्यक्ति ने मुख्य मार्ग के किनारे खेत की बाड़ पर जानवरों की सुरक्षा के लिए तार लगा रखें हैं। इसमें वह करंट प्रवाहित होता है। सोमवार की शाम खाना खाने के बाद हरिश्चंद्र (62) रास्ते से निकल रहे थे। तभी अचानक उनका हाथ तारों से छू गया। करंट लगने से वह छटपटाने लगे, यह देखकर परिजन दौड़े और उन्हें तारों से अलग कर गोला सीएचसी लाए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सीओ जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। जांच में यदि लापरवाही उजागर हुई तो घटना में आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हरिश्चंद्र।- फोटो : Archive