पडरौना। शहर के रामकोला रोड स्थित रोडवेज के पास बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह की अगुवाई में कुश्ती संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का स्वागत किया गया। वे तमकुहीरोड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पडरौना के रास्ते गोरखपुर जा रहे थे।
इस दौरान सांसद विजय कुमार दुबे, जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, सदर विधायक मनीष जायसवाल मंटू, ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, पप्पू पांडेय, राजेंद्र जायसवाल, अजय गोविंद राव शिशु, चंद्र प्रकाश यादव, पवन उपाध्याय, धनंजय सिंह पहलवान, डॉ. राजेंद्र सिंह, अनुराग सिंह, गजेंद्र प्रताप सिंह, अरुण मिश्रा, नीरज सिंह बिट्टू, डॉ. अरुण गौतम, कृष्ण कुशवाहा, सचिन सिंह, शुभम सिंह आदि मौजूद रहे।