फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: चांदी प्रोसेसिंग कारखाने से 45 लाख की चांदी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Mon, 12 Oct 2026 11:28 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: चांदी प्रोसेसिंग कारखाने से चोरी की घटना सामने आई है। रस्सी के सहारे कारखाने में घुसा चोर 18 किलो चांदी लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
कैमरे में कैद हुआ चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चकेरी के पोखरपुर में सोमवार तड़के छत के रास्ते चांदी प्रोसेसिंग कारखाने में घुसा चोर 45 लाख कीमत की 18 किलो चांदी लेकर फुर्र हो गया। वारदात के दौरान कारखाने में मौजूद दोनों मजदूरों को चोरी की भनक तक नहीं लगी। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जबकि फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध कैद हुआ है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में पांच टीमें लगाई हैं। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।

विज्ञापन


मूलरूप से महाराष्ट्र निवासी नितिन टोपे और उनके भाई निखिल की नयागंज में स्वास्तिक टंच नाम से दुकान है। दोनों नौबस्ता के संजय गांधी नगर में रहते हैं। उनका पोखरपुर स्थित पवन दाल मिल कंपाउंड में चांदी प्रोसेसिंग कारखाना भी है, जहां बाजार से चांदी लाकर गलाई जाती है। नितिन ने दो साल पहले 10 हजार रुपये मासिक किराये पर गोदाम लिया था। शुक्रवार को कारखाने में चांदी लाई गई थी।
 

Trending Videos
विज्ञापन

पीड़ित नितिन टोपे - फोटो : अमर उजाला
कारखाने में कैप्टन और सचिन नाम के दो मजदूर रहते और काम करते हैं। घटना के समय कैप्टन नीचे कमरे में सो रहा था, जबकि सचिन छत पर था। पुलिस को पड़ोस के गोदाम में मिट्टी के निशान मिले हैं। आशंका है कि चोर उसी गोदाम की ओर से आया था। एसीपी चकेरी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें