फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: शराब के विवाद में दो युवकों के हाथ-मुंह पर चाकू से किए कई वार, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 11 Oct 2026 11:48 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अरमापुर थानाक्षेत्र में शनिवार देर रात शराब के ठेके पर हुए विवाद के बाद कैंटीन से जुड़े चार लोगों ने दो युवकों के हाथ और चेहरे पर चाकू से कई वार कर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित चाची की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


विजय नगर निवासी उर्मिला वर्मा के मुताबिक, उनके भतीजे गुड्डू और मनोज रविवार देर रात चौराहे के पास स्थित शराब ठेके गए थे। वहां परिचितों के कहने पर दोनों शराब पीने बैठ गए। इसी दौरान किसी बात पर कहासुनी हो गई। आरोप है कि कैंटीन से जुड़े राहुल सिंह, रोहन सिंह, राज राजपूत और सूरज तोमर ने गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध पर चारों ने चाकू से हमला बोल दिया। दोनों के हाथ और चेहरे पर कई वार किए, जिससे वे लहूलुहान हो गए। थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें