फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: रोटावेटर की चपेट में आकर किसान की मौत, खेत तैयार करते समय हादसा, चालक ट्रैक्टर समेत फरार, जांच शुरू

Wed, 07 Oct 2026 08:41 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: साढ़ थाना क्षेत्र स्थित पड़री लालपुर गांव में बुआई के लिए खेत तैयार कर रहे किसान ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट में आ गए। हादसे में उनका दाहिना पैर कट गया और मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर समेत मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के भीतरगांव में साढ़ थाना क्षेत्र के पड़री लालपुर गांव में बुधवार सुबह खेत की जुताई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। सरसों और आलू की फसल की बुआई के लिए खेत तैयार कर रहे किसान अनिल साहू उर्फ नन्हकऊ (53) रोटावेटर की चपेट में आ गए।

विज्ञापन

हादसे में उनका दाहिना पैर जांघ के पास से कट गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, अनिल बुधवार सुबह ट्रैक्टर से रोटावेटर चलाकर खेत की जुताई कराने गए थे। इसी दौरान वह अचानक चालू रोटावेटर की चपेट में आ गए।

Trending Videos
विज्ञापन

http://



ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर लालपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें