मवैया मार्ग पर सोमवार शाम छह बजे के करीब सड़क पर पड़ी मौरंग को बचाने में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
http://
अमोलर गांव निवासी विक्रम उर्फ राजकमल (30) बाइक से तालग्राम जा रहे थे। वहीं, तिर्वा के रामपुर निवादा निवासी अतुल कश्यप (25) नानी के घर से वापस आ रहे थे। अतुल के साथ गांव के मोहित (14) पुत्र सुरेंद्र भी थे। बाइक सड़क पर पड़ी मोरंग के कारण अनियंत्रित हो गई और विक्रम की बाइक से टकरा गई। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने एबुलेंस से घायलों को सीएचसी भेजा, जहां पर डाॅक्टर ने विक्रम और अतुल को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी रंजना पांडेय ने बताया कि पंचनामा की कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
पिता को बुलाने थाने जा रहा था विक्रम
परिजनों ने बताया कि विक्रम की पत्नी गोल्डी मायके चली गई थी। सात माह से ससुराल से नहीं आ रही थी। गोल्डी ने पति व सास-ससुर के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत कर रही थी। सोमवार को पत्नी ने पुत्र प्रांशू को पति से दिलाने की शिकायत पुलिस से की थी। इसी को लेकर विक्रम के पिता रामरक्ष उर्फ राजपाल को पूछताछ के लिए पुलिस ने थाने बुला ले गई थी। वह पिता को बुलाने गांव के एक व्यक्ति की बाइक मांग कर थाने जा रहा था। तभी हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा कि पहले पुत्र प्रांशू को घर छोड़ कर पिता को बुलाने जा रहा था। मृतक की मां लीलावती का रो-रोकर हाल बेहाल है। भाई पुनीत, सोनू मुकेश उर्फ बबलू और अजय में तीसरे नंबर का था। मजदूरी कर गुजर बसर करता था।
मजदूरी करता था अतुल
भाई शिवा ने बताया कि माता-पिता की काफी पहले मौत हो चुकी है। विकास, आशू, अनमोल, अनुज छह भाइयों में तीसरे नंबर का था। एक बहन रचना की शादी हो चुकी है और दूसरी कामिनी है। भाई ने बताया कि मजदूरी कर गुजर बसर करते थे। अतुल नानी के घर तालग्राम घूमने गया था।