फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ पुलिसकर्मियों ने लगाई दौड़, डीएम-एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Sat, 31 Oct 2026 09:43 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन में रन फॉर यूनिटी का भव्य आयोजन किया गया। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ पुलिसकर्मियों ने लगाई दौड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस पर शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। इसमें महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया।

विज्ञापन

दौड़ पुलिस लाइन से शुरू होकर पेट्रोल पंप होते हुए वापस पुलिस लाइन के मुख्य द्वार पर संपन्न हुई। समापन पर डीएम और एसपी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लौह पुरुष ने अपना जीवन देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने के लिए समर्पित कर दिया।

Trending Videos
विज्ञापन





राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई

उनका जीवन राष्ट्रसेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। इसके बाद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। अधिकारियों ने कहा कि रन फॉर यूनिटी का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, आपसी सौहार्द और एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को मजबूत करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें