फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: नाले में डूबने से युवक की मौत, दोस्त को उसके पिता ने बचाया, एनडीआरएफ ने बरामद किया शव, परिजन बेहाल

Fri, 02 Oct 2026 02:27 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: संडीला कोतवाली क्षेत्र स्थित बेहता नाले में नहाने गए 19 वर्षीय युवक की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के दौरान उसके साथ डूब रहे दोस्त को उसके पिता ने तुरंत पानी से निकालकर बचा लिया। बृहस्पतिवार शाम से लापता युवक का शव शुक्रवार दोपहर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने बरामद किया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में संडीला कोतवाली क्षेत्र के बेहता नाले में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे में उसके साथ नहा रहा दोस्त भी डूबने लगा था, जिसे उसके पिता ने बचा लिया। शुक्रवार दोपहर एनडीआरएफ की टीम ने युवक का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

ग्राम किनहौटी निवासी सूरज उर्फ मोनू (19) पुत्र सुरेंद्र बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे गांव के पास स्थित बेहता नाले में अपने दोस्त शिवम (18) पुत्र लल्लू के साथ नहाने गया था। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इसी दौरान खेत से लौट रहे लल्लू की नजर दोनों पर पड़ी। उसने किसी तरह शिवम को पानी से बाहर खींचकर बचा लिया।

http://



एसडीआरएफ की टीम ने तलाश शुरू की

इसके बाद वह सूरज को बचाने के लिए मुड़ा, लेकिन तब तक सूरज गहरे पानी में लापता हो चुका था। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बृहस्पतिवार शाम से ही ग्रामीणों और परिजनों ने नाले में सूरज की तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एसडीआरएफ की टीम ने तलाश शुरू की।
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इसके बाद एनडीआरएफ की टीम की मदद से करीब एक बजे सूरज का शव बरामद कर लिया गया। मृतक के पिता सुरेंद्र ने बताया कि तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके सूरज एसी और फ्रिज की मरम्मत का काम करता था।कल सें परिजनों को उम्मीद थी कि पुत्र उनका सही सलामत मिल जायेगा मगर शव मिलने के बाद युवक परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाल अनुराग सिंह ने बताया कि युवक का शव बरामद कर लिया गया है। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें