कानपुर में डेंगू का संक्रमण बढ़ रहा है। सितंबर से लेकर अब तक हर रोज डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी डेंगू के चार नए मामले मिले। ये मरीज फेथफुलगंज, लक्ष्मीपुरवा, बिठूर और विजयनगर में मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इन क्षेत्रों में एंटी फॉगिंग लार्वा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए हैं।