फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: विवाहिता की मौत पर सात पर दहेज हत्या की प्राथमिकी

Tue, 22 Sep 2026 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। थाना क्षेत्र के अंबरपुर में 18 सितंबर को एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मामले में महिला के भाई ने जीजा समेत सात पर दहेज हत्या का आरोप लगा पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। डेरापुर थाना क्षेत्र के अयोध्यापुरवा बड़ागांव भिक्खी निवासी रोहित ने रूरा थाना में तहरीर दी। बताया कि उसकी बहन विनीता (30) की शादी छह साल पहले रूरा थाना क्षेत्र के अंबरपुर निवासी विवेक के साथ की थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से बहन को उसके पति विवेक, देवर शिवम, कर्मवीर, चचेरी ननद लाली, ससुर गोविंद, सास मिथलेश व चाचा दिनेश दहेज में छह लाख रुपये व कार की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे थे। मांग पूरी न होने पर करीब 15 दिन पहले आरोपियों ने बहन के साथ मारपीट की थी। इससे उसकी हालत बिगड़ गई और 18 सितंबर को बहन की मौत हो गई। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें