फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: पुलिस की गोकशी के आरोपी से मुठभेड़, बाएं पैर में गोली लगने से घायल, जिला अस्पताल रेफर, ये सामान बरामद

Fri, 25 Sep 2026 10:23 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: धाता थाना क्षेत्र में शुक्रवार भोर गोकशी के वांछित आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे दबोचकर सीएचसी धाता पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल आरोपी को ले जाती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र में गोकशी के मामले को लेकर पुलिस ने मुठभेड़ बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाएं पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। थाना क्षेत्र में  बृहस्पतिवार को दो घरों से प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ था।

विज्ञापन

पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की थी। आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस की थाना धाता में शुक्रवार भोर गोकशी आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। सीओ रवि सिंह ने बताया कि अब्बास निवासी सरवनपुर निदौरा, थाना धाता बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

विज्ञापन

http://



ये सामान हुआ बरामद

उसे सीएचसी, धाता से डॉक्टर ने जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर किया है। आरोपी के पास से एक तमंचा 315 बोर व एक कारतूस 315 बोर व एक खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अब्बास के विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों सहित चार अभियोग पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें