फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: संविदा लाइनमैन को रास्ते में घेरकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। बिजली की डीपी का कनेक्शन न करने को लेकर हुए विवाद में बाइक सवार संविदा लाइनमैन को रास्ते में घेरकर लाठी-डंडों और फावड़े से पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने मोबाइल तोड़ दिया और तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को एक नामजद समेत तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ग्राम नगला मक्क निवासी पुष्पेंद्र राजपूत विद्युत निगम में संविदा लाइनमैन हैं। उन्होंने बताया कि तीन सितंबर को दोपहर तीन बजे वह साथी लखन और दीपू के साथ बाइक से तरींद से पावर हाउस लौट रहे थे। भावलपुर गांव के पास बाइक सवार चार लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने डीपी का बिजली कनेक्शन न करने को लेकर गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडों और फावड़े से हमला कर दिया। मारपीट में पुष्पेंद्र घायल हो गए।
आरोप है कि हमलावरों ने उनका मोबाइल दिया और तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि उसने विभागीय अफसरों से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं की गई। उसके बाद मारपीट से आहत पुष्पेंद्र ने कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुवार को पावर हाउस परिसर में 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर पर चढ़कर विरोध जताया था। बाद में वह ट्रांसफार्मर से नीचे उतर आया। थाना प्रभारी नागेंद्र चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार नगला चौधरी निवासी हिमांशु व उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें