फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: दशहरा तक नो एंट्री, सुबह 10 से रात 11 बजे तक शहर में भारी वाहनों पर रोक

Mon, 12 Oct 2026 01:28 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर में शारदीय नवरात्र और दशहरा के मद्देनजर 11 से 20 अक्तूबर तक सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। पचहटिया समेत सात स्थानों पर नो एंट्री लागू होगी। गैस, डीजल, पेट्रोल और चिकित्सा संबंधी वाहनों को छूट दी गई है।

 

विज्ञापन
Mumbai Traffic Police - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शारदीय नवरात्र और दशहरा पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने जौनपुर शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। 11 से 20 अक्तूबर तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। इस दौरान सात प्रमुख स्थानों से भारी वाहनों का शहरी क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

सात स्थानों से नहीं मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन

एसपी डॉ. यशवीर सिंह के आदेश पर यातायात पुलिस ने त्योहार के दौरान यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और जाम की समस्या से बचने के लिए यह कदम उठाया है। प्रतिबंध पचहटिया तिराहा, प्रसाद तिराहा, पकड़ी हाईवे अंडरपास, अलीगंज हाईवे तिराहा, जगदीशपुर चौराहा, चांदपुर हाईवे अंडरपास और कुत्तुपुर तिराहे पर लागू रहेगा।

 

Trending Videos
विज्ञापन

आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को छूट
यातायात पुलिस के अनुसार, प्रतिबंध के दायरे से गैस, डीजल, पेट्रोल और चिकित्सा संबंधी वाहनों को छूट दी गई है। यातायात निरीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि निर्धारित समय के दौरान भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं करने की हिदायत दी गई है। इस व्यवस्था का उद्देश्य त्योहार के दौरान यातायात को जाम मुक्त और दुर्घटनारहित बनाए रखना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें