फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कहीं गांव से शहर तो कहीं शहर से गांव भेजे परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की पहली सूची जारी होते ही व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं। जिले में बनाए गए 64 केंद्रों को लेकर अब तक 56 आपत्तियां दर्ज कराई जा चुकी हैं। किसी विद्यालय के परीक्षार्थियों का केंद्र निर्धारित दूरी से काफी दूर बना दिया गया है तो कहीं नगरीय क्षेत्र के विद्यार्थियों को ग्रामीण क्षेत्र के कॉलेज में भेज दिया गया है। इससे परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान आवागमन की परेशानी होने की आशंका है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि कुछ मामलों में निर्धारित सात से 12 किलोमीटर की दूरी के मानक से भी अधिक दूरी पर केंद्र आवंटित किए जाने की शिकायत की गई है। अब इन आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही केंद्रों की अंतिम सूची जारी होगी। बोर्ड की ओर से जारी पहली सूची में जिले के 247 विद्यालयों के लिए 64 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें कई केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या काफी अधिक है तो कुछ केंद्रों पर संख्या अपेक्षाकृत कम रखी गई है।


कुठौंद में सबसे ज्यादा, कोंच में सबसे कम परीक्षार्थी
जनता सनातन धर्म इंटर कॉलेज कुठौंद में सर्वाधिक 1434 परीक्षार्थियों का केंद्र बनाया गया है। वहीं एसटीके इंटर कॉलेज कोंच में सबसे कम 252 परीक्षार्थियों को आवंटित किया गया है।
विज्ञापन





ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भेजे शहर
केंद्र निर्धारण में दूरी को लेकर सबसे ज्यादा सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के कर्नल ईश्वरी सिंह इंटर कॉलेज शेखपुर बुजुर्ग के करीब 170 परीक्षार्थियों का केंद्र जिला मुख्यालय स्थित एसआर बालिका इंटर कॉलेज में बना दिया गया है। विद्यालय की ओर से इसे निर्धारित दूरी के मानक से काफी अधिक बताया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को जिला मुख्यालय तक पहुंचने में अतिरिक्त समय और संसाधनों की जरूरत पड़ेगी।



नगर के विद्यार्थी भेज दिए गांव
इसी तरह नगरीय क्षेत्र के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कोंच के विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र ग्रामीण क्षेत्र के जवाहर इंटर कॉलेज गोहन में आवंटित किया गया है। इससे विद्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ सकती है। ऐसे मामलों को लेकर विद्यालयों की ओर से आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं।
अभी परीक्षा केंद्रों की पहली सूची जारी हुई है। इस पर कुल 56 आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। इन्हें डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति के समक्ष रखा जाएगा। समिति के परीक्षण के बाद आख्या सहित आपत्तियां बोर्ड को भेजी जाएंगी। बोर्ड स्तर से इनके निस्तारण के बाद केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

राजकुमार पंडित, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें