फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: गणेश मंदिरों में आज होंगे विशेष आयोजन, लड्डुओं का लगेगा भोग

विज्ञापन
विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश का जन्मोत्सव गणेश चतुर्थी आज नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा व उ - फोटो : samvad
विज्ञापन
विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश का जन्मोत्सव गणेश चतुर्थी आज नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया जाएगा। शहर के प्रमुख मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह से मंदिरों में अभिषेक, विशेष पूजन और कुंतलों लड्डुओं का भोग अर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के तरफरा रोड स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में भव्य फूल बंगला सजाया जा रहा है। मंदिर के व्यवस्थापक पं. रोहित शर्मा ने बताया कि भगवान गणेश को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया जाएगा। इसके बाद दिनभर भक्तों में प्रसाद का वितरण होगा। वहीं, शहर के प्रमुख व्यापारिक केंद्र होली वाली गली स्थित चमत्कारी गणेश मंदिर के अध्यक्ष मनीष कूलवाल ने बताया कि भगवान गणेश का मोदक लड्डुओं से मनोहारी शृंगार किया जाएगा।
घर-घर विराजेंगे लंबोदर, बाजार में रही मूर्ति खरीदारों की भीड़
मंदिरों के अलावा शहर में जगह-जगह स्थापित होने वाले सार्वजनिक पूजा पंडालों और घरों में भी भगवान श्रीगणेश की विधिवत स्थापना की जाएगी। शुभ मुहूर्त में श्रद्धालु वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विघ्नहर्ता को घरों में विराजमान करेंगे। गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर रविवार को शहर के बाजारों में खरीदारों की भीड़ रही। अलीगढ़ रोड, सादाबाद गेट और मुख्य बाजारों में मूर्तियों की दुकानें सजी रहीं। अलीगढ़ रोड स्थित मूर्तिकारों के यहां एक से लेकर आठ फीट ऊंची आकर्षक गणेश प्रतिमाएं उपलब्ध रहीं। पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए इस बार मिट्टी से निर्मित इको-फ्रेंडली प्रतिमाओं को लोगों ने खूब पसंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें