फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पुरदिलनगर रोड पर फिर फिंकवाया कूड़ा, लोग परेशान

विज्ञापन
पुरदिलनगर रोड की पटरी पर डाला गया कूड़ा  - फोटो : samvad
विज्ञापन
नगर पालिका ने पुरदिलनगर रोड की पटरी पर दोबारा कूड़ा फिंकवाना शुरू कर दिया है। इससे उठ रही दुर्गंध से स्थानीय लोग परेशान हैं। पहले शिकायत के बाद यहां कूड़ा डालना बंद कर दिया गया था, लेकिन पिछले 15 दिन से यह सिलसिला फिर शुरू हो गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका ने गड़ी बुद्ध खा रेलवे फाटक के आगे एक डंपिंग ग्राउंड बनाया है। हालांकि यह डंपिंग ग्राउंड आज तक चालू नहीं हो सका है। इसके चालू न होने के कारण पालिका कासगंज रोड और एटा रोड पर भी कूड़ा डलवाती रही है। शिकायत मिलने पर एक रोड पर कूड़ा डालना बंद कर दूसरे पर शुरू कर दिया जाता है। अब कूड़े से भरे ट्रैक्टर पुरदिलनगर रोड पर खाली किए जा रहे हैं।
हालात इतने खराब हो गए हैं कि कूड़ा पटरी के अलावा सड़क पर भी फैल गया है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निवासी महेश चंद ने बताया कि डंपिंग ग्राउंड चार साल पहले बना था, लेकिन वहां तक वाहनों के जाने के लिए अभी तक सड़क नहीं बन पाई है। नगर पालिका अध्यक्ष मुशीर अहमद कुरैशी ने बताया कि बारिश के कारण डंपिंग ग्राउंड तक सड़क नहीं बन पाई थी। अब सड़क बनवाई जाएगी और इसके बाद पूरे शहर का कूड़ा वहीं डाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें