फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अजंता ए ने सीपीसी ग्रीन को 10 विकेट से हराया

विज्ञापन
शहर के स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जीडीसीए मैदान पर अजंता ए और सीपीसी ग्रीन के खि
विज्ञापन
गाजीपुर। गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से शहर के स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जीडीसीए मैदान पर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग आयोजित है। मंगलवार को खेले गए मैच में अजंता ए ने एकतरफा मुकाबले में सीपीसी ग्रीन को 10 विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीपीसी ग्रीन की टीम 26वें ओवर की दूसरी गेंद पर 80 रनों के स्कोर पर आउट हो गई। अजंता ए की तरफ से सक्षम यादव ने 2 विकेट लिया। 81 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अजंता ए की टीम ने आयुष यादव नाबाद के 23 गेंदों पर 34 तथा आर्यन यादव के नाबाद 33 रनों की बदौलत मैच के 8वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बिना किसी नुकसान पर 83 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। मैच में अंपायर की भूमिका स्मृति राय एवं सुनील ने तथा मनीष एवं पीयूष ने स्कोरर की निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें