फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: महिला ने किया विषाक्त का सेवन, उपचार के दौरान मौत

Mon, 02 Nov 2026 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शिकोहाबाद। गांव नंदपुर में एक महिला की विषाक्त के सेवन से हालत बिगड़ गई। उसे परिजन ने उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने के चलते उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

जनपद औरैया के रायपुर निवासी अनिल कुमार की 23 वर्षीय पत्नी ज्योति इन दिनों शिकोहाबाद के नेहरू एन्क्लेव मेलावाला बाग में अपनी मां शशि देवी और दो बच्चों अंश व वंश के साथ रहती हैं। महिला का पति मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है। रविवार सुबह करीब नौ बजे वह अपनी मां के साथ सिरसागंज क्षेत्र के गांव नंदपुर में पूजा करने के लिए गई थी। चर्चा है कि महिला की फोन पर किसी से बातचीत हुई थी। इसके बाद उसने विषाक्त का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। जिसे उपचार के लिए परिजन ने संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सीएमएस डॉ. आरसी केशव ने बताया कि महिला को यहां प्राथमिक उपचार दिया गया था। जिसकी हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें