फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शिक्षिका पर धमकाने और माहौल खराब करने का आरोप, बीएसए ने थमाया नोटिस

Thu, 10 Sep 2026 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एका विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय सुराया में तैनात एक सहायक अध्यापिका पर विद्यालय का माहौल खराब करने, सहकर्मियों को धमकाने और शिक्षण कार्य में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप लगे हैं। प्रधानाध्यापक, अन्य शिक्षकों और रसोइयों की संयुक्त शिकायत पर हुई विभागीय जांच के बाद बीएसए ने शिक्षिका को नोटिस जारी कर साक्ष्यों के साथ अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विभागीय टीम ने 20 अगस्त को विद्यालय का निरीक्षण किया था। मौके पर मौजूद स्टाफ और रसोइयों से पूछताछ के बाद तैयार जांच रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि शिक्षिका आए दिन सहकर्मियों पर चिल्लाने, आत्महत्या करने की धमकी देने और विद्यालय परिवार को बर्बाद करने की बात कहती है। 13 अगस्त को शिक्षिका ने विद्यालय की शिक्षामित्र से अभद्रता की और बाहरी लोगों से पिटवाने की धमकी दी। इसके अलावा प्रधानाध्यापक के व्हाट्सएप पर धमकी भरे संदेश भेजने, स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय कार्यक्रम में हिस्सा न लेकर परिसर में उपद्रव करने और रसोइयों पर व्यक्तिगत काम करने का दबाव बनाने के आरोप भी दर्ज किए गए हैं।
बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है। शिक्षिका को नोटिस जारी कर लिखित स्पष्टीकरण और साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। जांच पूर्ण होने के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें