फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: प्रयागराज में पदक जीतने वाले जिले के चार एथलीट देहरादून में दिखाएंगे दम

Sun, 06 Sep 2026 05:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्रयागराज में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले फिरोजाबाद के चार एथलीट 14 से 16 सितंबर 2026 तक देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में होने वाली 37वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। जिसमें अंडर-20 भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतने वाले आदित्य सिंह, अंडर-18 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक विजेता सुखदेव यादव, अंडर-20 400 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने वाली मनोरमा सिकरवार और अंडर-16 ऊंची कूद में रजत पदक प्राप्त करने वाला गुलशन कुमार शामिल हैं। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव श्यामवीर ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें