फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। फर्रुखाबाद मार्ग पर पपड़ी गांव के पास सामने से आ रही पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और सास घायल हो गईं। तीनों को एंबुलेंस से सीएचसी कायमगंज पहुंचाया गया। करवाचौथ से एक दिन पहले पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी काजल और उसकी मां अर्चना देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन


एटा जनपद के जैथरा थाना क्षेत्र के रूपधनी गांव निवासी गौरव सक्सेना (25) अपनी पत्नी काजल और सास अर्चना देवी के साथ बाइक से शमसाबाद क्षेत्र के रमापुर जसू गांव स्थित ननिहाल से लौट रहा था। पपड़ी गांव के पास सामने से आ रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि काजल और अर्चना देवी को भी चोटें आईं। राहगीरों की मदद से तीनों को सीएचसी पहुंचाया गया। वहां गौरव को मृत घोषित कर दिया गया।

गौरव की शादी पांच माह पहले कासगंज जनपद के बहोरा गांव निवासी काजल से हुई थी। करवाचौथ से ठीक पहले पति की मौत से काजल पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गौरव गांव के चौराहे पर चाट-पकौड़े का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह अपने भाई सौरभ से बड़ा था। हादसे की सूचना उसकी मां गुड्डी देवी और भाई सौरभ को दे दी गई है।
विज्ञापन


गौरव के सिर में गंभीर चोट आई थी। वह हेलमेट नहीं पहने था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें