फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आंधी, बारिश और ओलों ने मचाई तबाही

Sat, 10 Oct 2026 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी के बाहर जीटी रोड एंबुलेंस के ऊपर गिरा पेड़। संवाद
विज्ञापन
एटा। मौसम ने शुक्रवार को फिर से करवट ले ली। इससे शहर से ग्रामीण इलाकों तक जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। दोपहर 2:30 बजे आंधी के साथ बारिश से लोग सहम गए। पेड़, यूनिपोल और कई जगह बिजली के खंभे गिरे हैं। एक घंटे से अधिक ओलावृष्टि से धान, बाजरा और सब्जी की फसलों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

सुबह मौसम ठीक था। तेज धूप निकल रही थी। दोपहर ढाई बजे मौसम बदल गया। काली घटाओं के साथ अंधेरा छाने लगा। इसके बाद तेज आंधी शुरू हो गई। आशंका में लोग जहां के तहां ठहर गए।
शहर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक के पास यूनिपोल गिर गया। गनीमत रही कि पास में मौजूद दुकानदार चपेट में आने से बच गया।
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी विंग के बाहर जीटी रोड पर खड़ी निजी एंबुलेंस पर पेड़ गिरने से वह क्षतिग्रस्त हो गई। बारिश से शहर में कई जगह जलभराव हो गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मारहरा और मिरहची क्षेत्र में भी दोपहर तक तेज धूप रही। इसके बाद तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी। इस दौरान ओले भी गिरे। पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिरने से यातायात बाधित रहा। मारहरा कस्बे के रेलवे रोड पर पेड़ गिरने से लोगों को दिक्कत हुई। कई घरों और दुकानों के टिन शेड उड़ गए। यह दूर जाकर गिरे। विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हुई।

मेडिकल कॉलेज की ओपीडी के बाहर जीटी रोड एंबुलेंस के ऊपर गिरा पेड़। संवाद

मेडिकल कॉलेज की ओपीडी के बाहर जीटी रोड एंबुलेंस के ऊपर गिरा पेड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें