फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चंदौली ने ओला वियाखे जूनियर क्रिकेट का खिताब जीता

विज्ञापन
दिल्ली में आयोजित क्रिकेट में विजेता पूर्वांचल स्पोर्ट्स की टीम। स्रोत:जागरूक पाठक
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ऑर्बिट ग्रुप ऑफ दिल्ली की ओर से आयोजित ओला वियाखे जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौली ने अपने नाम किया। दिल्ली के नगली ग्राउंड पर तीन से पांच सितंबर तक चले टूर्नामेंट के फाइनल में चंदौली की टीम ने दिल्ली की हर्ष्मन क्रिकेट एकेडमी को रोमांचक मुकाबले में 18 रनों से पराजित किया।
विज्ञापन

बारिश के कारण 25 ओवर का मैच घटाकर 22 ओवर का कर दिया गया। टॉस जीतकर पूर्वांचल स्पोर्ट्स के कप्तान धनेश जायसवाल ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 22 ओवर में नौ विकेट पर 181 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। अभिजीत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 63 रन बनाए। उनकी पारी में आठ चौके और एक छक्का शामिल रहा।
उत्कर्ष ने 30 और अंश ने तेज 23 रन का योगदान दिया। हर्ष्मन क्रिकेट एकेडमी की ओर से सागर ने तीन विकेट लिए, जबकि दक्ष और राहुल ने दो-दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने पावरप्ले में एक विकेट पर 65 रन बनाकर मुकाबले पर पकड़ बना ली थी। इसके बाद पूर्वांचल स्पोर्ट्स के स्पिनर पवन राय ने घातक गेंदबाजी करते हुए मैच का रुख बदल दिया। पवन की शानदार गेंदबाजी के सामने हर्ष्मन क्रिकेट एकेडमी 22 ओवर में नौ विकेट पर 163 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

दिल्ली की ओर से भाव्या ने 33 और अतुल ने 32 रन बनाए, जबकि राहुल ने 15 और राकेश ने 14 रन का योगदान दिया। कप्तान दक्ष 13 रन बनाकर नाबाद लौटे। पूर्वांचल स्पोर्ट्स की ओर से पवन राय ने चार विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। मिलु ने दो विकेट लिए, जबकि कप्तान धनेश जायसवाल और साकेत पांडेय को एक-एक सफलता मिली। पूरे टूर्नामेंट में धनेश की कप्तानी की सराहना की गई।
पवन राय को फाइनल का प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज भी घोषित किया गया। अभिजीत को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और दिल्ली के राकेश को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक का पुरस्कार मिला। तीसरे स्थान पर एमआर टाइगर्स दिल्ली की टीम रही। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि भूमिका यादव और यूवी धनखड़ रहे। विजेता टीम के कोच शौजब हुसैन और मैनेजर प्रवीण पांडेय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें