आंदोलन : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जनपद के एनएचएम कार्मिकों का आंदोलन सुबह 9 बजे से।
प्रशिक्षण : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बदायूं में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में क्षमता संवर्द्धन प्रशिक्षण सुबह 10 बजे से।
स्वास्थ्य शिविर : ब्लॉक जगत के गांव नैथू में स्वास्थ्य शिविर सुबह 10 बजे से।
निरीक्षण : शासन की ओर से आई टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी का निरीक्षण सुबह 10 बजे से करेगी।
श्रीमद्भागवत कथा : बिल्सी के मोहल्ला संख्या पांच स्थित श्री सिद्धपीठ बालाजी दरबार की ओर से स्कूल परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा अपराह्न दो बजे से।
श्रीरामलीला का शुभारंभ : कादरचौक में राधाकांत मंदिर, रामलीला मैदान में 16 दिवसीय रामलीला एवं मेले का शुभारंभ रात 8 बजे।