फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: सौ बेड के अस्पताल में डॉक्टर का शव मिला, सिर पर चोट के निशान; आवास में अकेले रहते थे

Mon, 12 Oct 2026 01:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनौर के 100 बेड अस्पताल की कॉलोनी स्थित सरकारी आवास में सोमवार सुबह ईएमओ डॉ. नवनीत कुमार यादव का शव मिला। उनके सिर पर चोट के निशान थे और खून निकल रहा था। वह आवास में अकेले रहते थे। पुलिस को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
डॉक्टर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में धामपुर-नगीना मार्ग पर ग्राम चकसहजानी के आगे स्थित 100 बेड अस्पताल की कॉलोनी के सरकारी आवास में सोमवार सुबह ईएमओ डॉ. नवनीत कुमार यादव (55) का शव मिला। वह कमरे में जमीन पर पड़े थे और उनके सिर से खून निकल रहा था। वर्ष 2023 से अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर आवास में अकेले रहते थे। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

विज्ञापन


कमरे में जमीन पर पड़ा मिला शव
डॉ. अमित कुमार के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 10 बजे सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे। वहां डॉ. नवनीत कुमार यादव कमरे में जमीन पर पड़े मिले। उनके सिर पर चोट के निशान थे और खून निकल रहा था।

रात में गिरने की जताई गई आशंका
प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई गई कि रात में फिसलकर गिरने से डॉक्टर के सिर में चोट लगी होगी। हालांकि, चोट लगने की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन


वर्ष 2023 से अस्पताल में थे तैनात
डॉ. नवनीत कुमार यादव (55) मूल रूप से यमीनगर, सराय बागपत के निवासी थे। वह वर्ष 2023 से 100 बेड अस्पताल में ईएमओ के पद पर कार्यरत थे और अस्पताल की कॉलोनी स्थित सरकारी आवास में अकेले रहते थे। उनके दोनों बेटे दिल्ली में रहते हैं और विवाहित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें