फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालीन के ऑस्कर में भदोही का जलवा: 2017 में यहां की डिजाइन ने अमेरिका-चीन को पछाड़ कर जीता था अवॉर्ड

Fri, 02 Oct 2026 04:14 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

कालीन उद्योग के ऑस्कर कहे जाने वाले इस अवाॅर्ड में कम से कम दो अवसरों पर भदोही की डिजाइन ने अमेरिका, चीन जैसे देशों को पछाड़ कर बेस्ट डिजाइन अवाॅर्ड जीते हैं। इसके अलावा जिले के निर्यातक सूर्यमणि तिवारी ने तीन बार राष्ट्रपति से सम्मान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
डोमोटेक्स में 2017 में बेस्ट डिजाईन अवार्ड विजेता डिजाईन के साथ नुमान वजीरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हस्तनिर्मित भारतीय कालीन की छाप देश-विदेश में है। बीते दो से ढाई दशक में भारतीय कालीन ने अपनी बेजोड़ डिजाइन की बदौलत अंतराष्ट्रीय स्तर पर कई अवार्ड प्राप्त किए हैं। विशेष रूप से जर्मनी के हनोवर में लगने वाले डोमोटेक्स में भारतीय डिजाइन वाले कालीन का दबदबा रहा है। 
विज्ञापन


कालीन उद्योग के ऑस्कर कहे जाने वाले इस अवाॅर्ड में कम से कम दो अवसरों पर भदोही की डिजाइन ने अमेरिका, चीन जैसे देशों को पछाड़ कर बेस्ट डिजाइन अवाॅर्ड जीते हैं। इसके अलावा जिले के निर्यातक सूर्यमणि तिवारी ने तीन बार राष्ट्रपति से सम्मान प्राप्त किया है। डोमोटेक्स में डिजाइन अवाॅर्ड की परंपरा काफी पुरानी है। जनवरी में हनोवर में जब डोमोटेक्स होता है, तो दुनिया भर के कालीन निर्यातक अपना नामांकन करते हैं।

जिसमें से कुल आठ श्रेणियों में बेस्ट डिजाइन अवाॅर्ड दिए जाते हैं। साल 2017 में भदोही के आठ में से दो डिजाइन को सर्वोत्तम डिजाइन का अवाॅर्ड मिला था। भदोही के नई बाजार की स्टर्लिंग रग्स के नुमान वजीरी की डिजाइन सुपर मून को मिला था।
विज्ञापन

खास बात यह है कि इस डिजाइन को खुद नुमान वजीरी ने ही तैयार की थी। इसमें कुछ उगते चांद को दिखाया गया था। खासियत यह थी इसमें केवल ऊन और सिल्क के चार-पांच रंग से ही बनाया गया था और इसे तैयार में केवल तीन माह का समय लगा था। आठ श्रेणियों में अवाॅर्ड के लिए 21 देशों के 386 डिजाइन रेस में थी।

जुरी ने प्रत्येक श्रेणी के लिए तीन-तीन डिजाइनों को फाइनल दौर के लिए नामित किया था। जिसमें से एक अवाॅर्ड भदोही के नई बाजार के डिजाइन को मिला। इसी वर्ष दूसरा सर्वोत्तम डिजाइन अवाॅर्ड जयपुर की जयपुर रग्स को मिला था।

65 देशों के 221 कालीन डिजाइनों को पछाड़ कर पाया अवार्ड
वर्ष 2017 से पूर्व 2014 में भी भारतीय डिजाइन ने डोमोटेक्स में भदोही की नायाब कारीगरी का डंका बजाया था। जब 65 देशों से नामित 221 कालीन डिजाइ में आठ में से एक बेस्ट ट्रांसिस्नल डिजाइन का अवाॅर्ड गोपीगंज (भदोही) की ग्लोबल ओवरसीज को मिला था। इसे बनाने वाले संजय गुप्ता कहते हैं, तब मुझे भी इसका आभास नहीं था कि हमारे बुनकरों और डिजाइनरों ने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ डिजाइन बना दी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी डिजाइन की खासियत यह थी, तब इस तरह के डिजाइन नहीं बनते थे। डिजाइन में एक बाग दिखाया गया था। जिसमे मुख्यत: दो रंग ही दिखाई पड़ते हैं। हालांकि पांच से अधिक रंगों का इस्तेमाल डिजाइन में किया गया है।
विज्ञापन

तीन बार राष्ट्रपति के हाथों प्राप्त किया निर्यात श्री अवार्ड
जिले के प्रमुख कालीन निर्यातक सूर्यमणि तिवारी को निर्यात के लिए तीन बार राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कृत होने का अवसर मिला है। उन्होंने बताया हैंडनॉटेड वुलेन कालीनों के निर्यात को लेकर उन्हें साल 2009 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और 2014 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की ओर से उन्हें निर्यात श्री गोल्ड अवाॅर्ड मिला था। इसके अलावा 2016 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के ही हाथों में निर्यात श्री सिल्वर अवार्ड से सम्मानित होने का अवसर मिला था। बताया कि इसके अलावा कई मौकों पर कालीन को विदेशों में सराहना मिली है। जिसके पीछे कारीगरों की बुनाई और कर्मचारियों का मेहनत शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें