फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जमीन दिलाने के नाम 10.50 लाख हड़पे, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर 10.5 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के विशुनपुरवा गांव निवासी सूरज कुमार ने बताया कि वह मानिकचंद बाजार में किराये के मकान में आभूषण की दुकान चलाते हैं। दुकान के लिए जमीन खरीदने को लेकर विपक्षी से बातचीत हुई। विपक्षी भी मानिकचंद बाजार में कपड़े का व्यवसाय करते हैं। उसने भानपुर मार्ग पर एक प्लाॅट दिखाया और बताया कि यह जमीन दूसरे की है। बीस लाख में दिलवा देंगे। उसने अग्रिम के तौर पर उनसे 10.50 लाख रुपये ले लिया। इसके बाद जब जमीन रजिस्ट्री कराने को कहा गया तो टालमटोल करने लगा। रुपये वापस मांगने पर भद्दी-भद्दी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी भोला श्रीवास्तव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें