कर्मचारियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
त्योहारों पर बेहतर सेवा देने के लिए चालक और परिचालकों को विशेष प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। 12 दिन लगातार ड्यूटी करने और प्रतिदिन औसतन 300 किलोमीटर बस चलाने वाले चालक-परिचालकों को 4800 रुपये मिलेंगे। 11 दिन ड्यूटी करने पर 4400 रुपये दिए जाएंगे। संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को भी योजना में शामिल किया गया है। वहीं, कार्यशाला और डिपो के पात्र कर्मचारियों को 2100 से 2500 रुपये तक प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
क्षेत्रीय प्रबंधक मो. अजीम के अनुसार, दीपावली से पहले दिल्ली और अन्य महानगरों से यात्रियों का दबाव बढ़ेगा, जबकि त्योहार के बाद वापसी और छठ पर पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रहेगी। इसी को ध्यान में रखकर चारों डिपो को बसों और कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रियों की संख्या के अनुसार अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी, ताकि किसी को परेशानी न हो। चालकों को पर्याप्त आराम देने और सुरक्षित बस संचालन पर भी विशेष जोर रहेगा।