फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: प्रेमिका से बात करने पर युवक पर फेंका था तेजाब, एक साल बाद आरोपी गिरफ्तार

Sat, 10 Oct 2026 06:10 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

आंवला में पिछले साल अंकुश पर हुए तेजाब हमले के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने कासगंज निवासी चंद्रकेश उर्फ चंद्रवीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने प्रेम प्रसंग में हुए विवाद के बाद अपने साथी संग अंकुश पर तेजाब फेंका था। 
विज्ञापन
एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने किया घटना का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के आंवला में पिछले साल अंकुश नाम के युवक पर हुए तेजाब से हमले के मामले में पुलिस ने कासगंज निवासी चंद्रकेश उर्फ चंद्रवीर को गिरफ्तार किया है। एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने शनिवार को प्रेसवार्ता में इस घटना का खुलासा किया। एसपी दक्षिणी के मुताबिक आरोपी ने प्रेमप्रसंग को लेकर हुए विवाद के बाद अपने साथी के साथ मिलकर अंकुश पर तेजाब फेंकने की साजिश रची थी। 

विज्ञापन


आरोपी चंद्रकेश ने पूछताछ में बताया कि उसका एक युवती से प्रेम प्रसंग था। युवती अंकुश से भी बातचीत करती थी। चंद्रकेश ने अंकुश को युवती से बात करने से मना किया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद चंद्रकेश ने अंकुश को रास्ते से हटाने की साजिश रची। उसने अपने एक दोस्त को भी इस साजिश में शामिल किया। इस मामले में यादराम वर्मा की तहरीर पर सात मार्च 2025 को आंवला थाने में 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। 

जांच भमोरा थानाध्यक्ष कुशलपाल सिंह को सौंपी गई। विवेचना के दौरान कॉल विवरण और अन्य साक्ष्यों से चंद्रकेश की भूमिका सामने आई। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। शनिवार दोपहर उसे आंवला अलीगंज मार्ग पर अरिल नदी के पुल से गिरफ्तार किया गया। चंद्रकेश कासगंज जिले के ढोलना थाना क्षेत्र के तबलपुर गांव का निवासी है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें