फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: छत का जाल खोल सब्जी आढ़ती के घर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-33-खुला पड़ा जाल, इसी के जरिए घर में उतरे चोर। संवाद
विज्ञापन

फोटो-34-चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी। संवाद
- ढाई घंटे के अंदर घटना को अंजाम देकर निकल गए
- जेवर और 1.15 लाख ले गए, व्यापारियों में नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। ओरन में दिनदहाड़े छत का जाल खोलकर चोर सब्जी व्यापारी के घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और दुकान की बिक्री के 1.15 लाख रुपये ले गए। व्यापारी परिवार के साथ बच्ची की छठी कार्यक्रम में शामिल होने गया था। शाम को लौटने पर जानकारी हुई।
कस्बे के कमासिन रोड निवासी सब्जी व्यापारी विनय गुप्ता ने थाना बिसंडा में तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2:30 बजे वह परिवार समेत मामा के यहां भदावल रोड, ओरन बच्ची के छठी कार्यक्रम में गए थे। बारिश होने के कारण वहीं कुछ देर रुक गए। शाम करीब पांच बजे घर पहुंचे तो छत का जाल खुला मिला और उसमें साड़ी लटक रही थी। मुख्य कमरे में अलमारी खुली हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद पता चला कि अलमारी में रखा पत्नी व दोनों भाभियों के सोने-चांदी के जेवर गायब हैं। इसमें सोने की चूड़ियां, हार, झुमकियां, मंगलसूत्र, अंगूठियां और गले की चेन शामिल हैं। चांदी के जेवर में करधनी, कमर की बेल्ट, पायल, बिछिया और संतान सप्तमी वाली चूड़ियां थीं। व्यापारी ने बताया कि जेवरों की कीमत लाखों रुपये है। प्रभारी निरीक्षक बिसंडा ने बताया कि घटना की जांच हो रही है। दिनदहाड़े वारदात को लेकर स्थानीय व्यापारियों में काफी नाराजगी देखने को मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें